Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

लखनऊ-नई दिल्ली इंडिगो उड़ान में झूठी बम धमकी के कारण देरी, जांच में कुछ नहीं मिला

लखनऊ, 12 जून (भाषा) लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में शुक्रवार को विलंब हो गया क्योंकि विमान में बम होने की झूठी धमकी की सूचना मिली।

सूत्रों के अनुसार, लगभग 180 यात्रियों को लेकर यह उड़ान सुबह 10.45 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन प्रस्थान से कुछ समय पहले ही चालक दल को संभावित बम धमकी की जानकारी मिली।

सूचना मिलने के बाद विमान को एप्रन पर रोक दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन तलाशी अभियान शुरू किया।

एक अन्य सूत्र ने बताया कि विमान के शौचालय से एक टिशू पेपर मिला, जिस पर ‘बम’ लिखा हुआ था, जिसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि जांच में यह धमकी झूठी निकली।

अधिकारियों ने बताया कि विमान की पूरी जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

अधिकारियों के अनुसार, आगे की कानूनी और सुरक्षा प्रक्रियाएं जारी हैं। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक उड़ान रवाना नहीं हुई थी।

भाषा किशोर जफर

मनीषा

मनीषा