Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बदमाशों ने खगड़िया में लूटपाट का विरोध करने पर यात्री को चलती ट्रेन में गोली मारी

खगड़िया (बिहार), 12 जून (भाषा) बिहार के खगड़िया जिले में बदलाघाट रेलवे स्टेशन के पास हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर चलती ट्रेन में एक यात्री को गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई और इसमें घायल हुए यात्री की पहचान झारखंड निवासी 37 वर्षीय देव कुमार गुंजन के रूप में की गई है।

उसने बताया कि गुंजन अपनी पत्नी के साथ अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस (14604) से सुपौल जा रहा था।

अन्य यात्रियों के अनुसार, ट्रेन के बदलाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले हथियारबंद लुटेरों ने उसका सामान और कीमती वस्तुएं छीनने का प्रयास किया और जब उसने इसका विरोध किया तो बदमाश उसे कथित तौर पर गोली मारकर फरार हो गए। इस घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस की एक टीम बदलाघाट रेलवे स्टेशन पहुंची और घायल यात्री को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया।

मानसी रेल थाना के प्रभारी रवि कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि चलती ट्रेन में एक यात्री को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा, ‘‘घायल यात्री को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।’’

भाषा सं कैलाश

सिम्मी

सिम्मी