Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

झारखंड में 78.60 प्रतिशत मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची से मिलान हुआ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

रांची, 12 जून (भाषा) झारखंड में 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 78.60 प्रतिशत का 2003 की मतदाता सूची में उनके माता-पिता के विवरण के आधार पर मिलान (पैरेंटल मैपिंग) पूरा कर लिया गया है और यह प्रक्रिया 15 जून तक जारी रहेगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने यह जानकारी दी।

मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) आखिरी बार 2003 में किया गया था। इस बार यह प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी।

कुमार ने कहा कि लोहरदगा 89.34 प्रतिशत मिलान के साथ शीर्ष पर है, जबकि रांची 65.84 प्रतिशत मिलान के साथ सबसे निचले स्थान पर है।

जिन मतदाताओं का उनके माता-पिता के विवरण के आधार पर मिलान हो चुका है, उन्हें आगामी एसआईआर प्रक्रिया के लिए कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने कहा, ‘‘जिन मतदाताओं का मिलान किया गया है उनकी संख्या 2,08,06,211 है। यह कुल मतदाताओं का 78.60 प्रतिशत है।’’

जिन मतदाताओं का मिलान नहीं हुआ है, उनकी सूची 23 मई को सभी मतदान केंद्रों और झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई थी।

कुमार ने कहा, ‘‘यह सूची प्रकाशित होने के बाद से 14 लाख से अधिक मतदाताओं का उनके माता-पिता के विवरण के आधार पर मिलान किया जा चुका है।’’

उन्होंने कहा कि मतदाताओं के विवरण मिलान की प्रक्रिया 15 जून तक जारी रहेगी।

भाषा

सिम्मी मनीषा

मनीषा