Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

वेस्टइंडीज ने पहले टी20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हराया

किंग्स्टन (जमैका), 12 जून (एपी) रोवमैन पॉवेल ने अंतिम ओवर में छक्का लगाया जिससे वेस्टइंडीज ने तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हराया।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 147 रन बनाए। उसकी तरफ से कामिंदु मेंडिस ने 51 रन तथा कप्तान और सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 36 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की तरफ से जेसन होल्डर और शमर जोसेफ ने तीन-तीन विकेट लिए।

वेस्टइंडीज ने तीन विकेट पर 149 रन बनाकर जीत दर्ज की। उसकी तरफ से कप्तान और सलामी बल्लेबाज शाई होप ने नाबाद 65 रन बनाए। इसके बाद पॉवेल ने नाबाद 10 रन बनाकर टीम को चार गेंद पहले ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने 37 रन का योगदान दिया।

टी20 श्रृंखला के आखिरी दो मैच शनिवार और रविवार को किंग्स्टन के सबीना पार्क में ही खेले जाएंगे।

एपी

पंत

पंत