Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, मुकदमा दर्ज

बलिया (उप्र), 12 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया में एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा कथित रूप से इंजेक्शन लगाने के बाद 48 वर्षीय एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका के एक रिश्तेदार की शिकायत पर ‘भारत मेडिकल स्टोर’ के संचालक अनिल यादव के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिकायत के अनुसार, सहतवार पुलिस थाना इलाके के चांदपुर नई बस्ती गांव की रहने वाली महिला सुभावती देवी बृहस्पतिवार दोपहर को बछहईपुर हसनपुर गांव में स्थित इस मेडिकल स्टोर पर गई थी।

मेडिकल स्टोर के संचालक अनिल यादव ने सुभावती देवी का उपचार करते हुए कुछ दवाइयां दी और एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद सुभावती देवी की हालत बिगड़ने लगी, उसकी नब्ज बंद होने लगी और सांस फूलने लगी। इसके बाद सुभावती की तत्काल मौत हो गई।

नगर पुलिस थाने के प्रभारी संजय मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

भाषा सं जफर

गोला

गोला