Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में मणिपुर के दो पुलिसकर्मियों सहित चार लोग गिरफ्तार

इंफाल, 12 जून (भाषा) मणिपुर पुलिस के दो कांस्टेबल सहित चार लोगों को कांगपोकपी जिले में कथित तौर पर मादक पदार्थ ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कांगपोकपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर बृहस्पतिवार को दो वाहनों को रोका और इसके बाद ये गिरफ्तारियां की गईं।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि उनके पास से 6.1 किलोग्राम याबा की गोलियां जब्त की गईं।

उसने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद ज़मीर खान (45), समीम (36), पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद ज़ुमा खान (32) और हेड कांस्टेबल मोहम्मद हाफ़िज़ुद्दीन (42) के रूप में हुई है।

भाषा शोभना

शोभना