Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई, 12 जून (भाषा) वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार बढ़त देखी गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ जल्द समझौते के संकेत देने के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 921.30 अंक चढ़कर 74,753.85 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 254.20 अंक की बढ़त के साथ 23,417.25 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, इटर्नल, ट्रेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। केवल टेक महिंद्रा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी आठ प्रतिशत से अधिक जबकि जापान का निक्की 225 तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ा। चीन का एसएसई कम्पोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,987.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 150.63 अंक और निफ्टी 53.35 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

भाषा निहारिका

निहारिका