Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दक्षिण दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में गाजियाबाद के दो व्यक्ति घायल

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में अरबिंदो कॉलेज के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में गाजियाबाद के दो कथित अपराधी घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गाज़ियाबाद के लोनी इलाके के रहने वाले गोपाल और सौरभ नाम के आरोपियों को बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ में दाहिने पैर में गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को विशेष सूचना मिली थी कि ये दोनों मालवीय नगर इलाके में किसी अपराध को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।

इस जानकारी के आधार पर अपराध शाखा की एक टीम ने अरबिंदो कॉलेज के पास जाल बिछाया और इलाके की निगरानी शुरू कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि जब संदिग्ध वहां पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को देखकर कथित तौर पर भागने की कोशिश की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ में दोनों संदिग्धों के पैर में गोली लगी। बाद में आरोपियों को काबू में कर हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें तुरंत एम्स ले जाया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना