Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

पंजाब विधानसभा चुनाव खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी कांग्रेस: वडिंग

चंडीगढ़, 11 जून (भाषा) कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी 2027 का राज्य विधानसभा चुनाव मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी।

दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब वडिंग से पूछा गया कि पंजाब के अगले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा, तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और इसमें ‘‘कोई संदेह नहीं है।’’

जब वडिंग से उनकी अपनी भूमिका के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह हमेशा से पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं और आगे भी कार्यकर्ता के रूप में ही बने रहेंगे।

भाषा रंजन आशीष

आशीष