Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस के कोच पर फेंका गया पत्थर, आरएसएस प्रमुख ट्रेन में थे सवार

फिरोजाबाद (उप्र), 11 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद स्टेशन के समीप पेमेश्वरगेट पुल के पास बृहस्पतिवार की शाम लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच पर अज्ञात व्यक्ति ने पथराव किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे। भागवत सुरक्षित हैं।

यह घटना इटावा टूंडला रेल खंड पर हुई। शताब्दी एक्सप्रेस के कोच पर शाम 7:45 बजे पत्थर फेंके जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लागहें, पुलिस अधीक्षक (रेलवे) अनिल झा, पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी खंगाले।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भागवत इस ट्रेन में कानपुर से यात्रा कर रहे थे और वह ई1 कोच में सवार थे। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

भाषा सं राजेंद्र आशीष

आशीष