Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

मध्यप्रदेश सरकार ने निर्धारित समय से पहले नक्सलवाद को खत्म किया: मुख्यमंत्री यादव

भोपाल, 11 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा से पहले ही राज्य में नक्सलवाद का सफाया करने में सफलता प्राप्त की और अब इन क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने में लगी हुई है।

राजधानी दिल्ली में हुई नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक में यादव ने कहा कि राज्य में समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि परिषद की बैठक में 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की संयुक्त भागीदारी, समन्वित प्रयासों और विकास के विभिन्न आयामों पर व्यापक और सार्थक चर्चा हुई।

बैठक के दौरान यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और सुशासन, समावेशी विकास, नवाचार और जनकल्याण की प्रतिबद्धता के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा से पहले नक्सलवाद का सफाया करने में राज्य सफल रहा है और नक्सलवाद से प्रभावित राज्य के क्षेत्रों में विकास की गति तेज की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं और किसानों के कल्याण के लिए और नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना करके गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में सुधार के लिए काम किया जा रहा है।

यादव ने कहा कि देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश में ‘पीएम मित्र पार्क’ की धार जिले में स्थापना हुई है, यहां शीघ्र ही इकाइयों द्वारा रिकार्ड समय में कार्य प्रारंभ हो रहा है।

उन्होंने बताया कि भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के अपशिष्ट को निष्पादित करने के साथ ही प्रदेश में जनकल्याण की दृष्टि से कई नए कार्य प्रारंभ करने पर ध्यान दिया जा रहा है।

भाषा ब्रजेन्द्र आशीष

आशीष