Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

खराब मौसम की वजह से रायपुर आ रहा विमान नहीं उतर सका, नागपुर भेजा गया

रायपुर, 11 जून (भाषा) दिल्ली से रायपुर आ रहे इंडिगो के एक नियमित विमान को बृहस्पतिवार रात खराब मौसम के कारण नागपुर भेजा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस विमान में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और कई अन्य नेता सवार थे।

अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो के विमान को रात करीब नौ बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उतरना था।

उपमुख्यमंत्री साव के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि रायपुर में तेज हवाओं और बारिश के कारण विमान संचालन पर असर पड़ा, जिसके बाद इसे रायपुर में नहीं उतारकर सीधे नागपुर भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि विमान नागपुर में सुरक्षित उतर गया और बाद में रात करीब 10:40 बजे वहां से रवाना हुआ।

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि विमान में सवार यात्रियों में बघेल और बैज शामिल थे। उन्होंने बताया कि विमान में भाजपा और कांग्रेस के कई अन्य नेता भी यात्रा कर रहे थे।

रायपुर में दिन भर की भीषण गर्मी के बाद शाम को मौसम अचानक बदल गया तथा तेज हवाओं, आंधी और बारिश ने शहर में हवाई सेवाओं को प्रभावित किया।

भाषा संजीव आशीष

आशीष