Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

ईडी ने आंध्र प्रदेश शराब परिवहन घोटाला मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

हैदराबाद, 11 जून (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आंध्र प्रदेश राज्य पेय निगम लिमिटेड (एपीएसबीसीएल) के एक पूर्व अधिकारी और एक 'मुख्य आरोपी' को राज्य में 195 करोड़ रुपये के कथित शराब परिवहन घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक नए मामले में छापेमारी के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) नेता एवं पूर्व नागरिक आपूर्ति मंत्री करूमुरी नागेश्वर राव और उनके बेटे करूमुरी सुनील कुमार के ठिकानों सहित करीब पांच परिसरों पर छापेमारी की।

ईडी अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान राज्य पेय निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) डी वासुदेव रेड्डी और मुख्य आरोपी कासिरेड्डी राजा शेखर रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया गया।

ईडी की यह कार्रवाई एजेंसी द्वारा मई में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक नया मामला दर्ज किए जाने के बाद हुई है। इससे पहले, एजेंसी ने पिछले वाईएसआर कांग्रेस शासनकाल के दौरान कथित तौर पर हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब 'घोटाले' की जांच के लिए धन शोधन का एक मामला दर्ज किया था।

ईडी अधिकारियों ने दावा किया कि आरोपियों ने सरकारी खजाने को 195.33 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान इस मामले में कथित तौर पर शामिल वल्लू संदीप नामक व्यक्ति के परिसर से नौ लाख रुपये नकद जब्त किए गए।

उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री के. नागेश्वर रेड्डी से जुड़े परिसरों से दो कीमती घड़ियां और एक लग्जरी कार जब्त की गई।

भाषा सुमित आशीष शफीक

शफीक