Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

झारखंड में वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकराया, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

सिमडेगा, 11 जून (भाषा) झारखंड के सिमडेगा जिले में एक वाहन के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर बाद कोलेबिरा के अघरमा में उस समय हुई जब चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और वाहन पेड़ से टकरा गया।

सिमडेगा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव पासवान ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अघरमा में वाहन के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि चार घायलों को रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव