Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने केंद्र से शिक्षा के लिए कोष जारी करने का आग्रह किया

नयी दिल्ली/चेन्नई, 11 जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने बृहस्पतिवार को नीति आयोग की बैठक में अपने पहले संबोधन में केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह राज्य को समग्र शिक्षा कोष के तहत 3,284 करोड़ रुपये की धनराशि बिना किसी शर्त के जारी करे।

नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक को संबोधित करते हुए, विजय ने केंद्र सरकार को रचनात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया, राज्य के लिए मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ से छूट की मांग की, तमिलनाडु के मछुआरों को श्रीलंका से छुड़ाने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया और बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ज़्यादा मदद का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के लिए खास तौर पर प्रासंगिक प्राचीन ग्रंथ तिरुक्कुरल को राष्ट्रीय साहित्य घोषित किया जाए।

राज्य सरकार ने बताया कि बैठक के बाद, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और शिक्षा के लिए धनराशि समेत राज्य की प्राथमिकताओं पर ज़ोर दिया।

दस मई, 2026 को मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद विजय की प्रधानमंत्री मोदी के साथ यह दूसरी मुलाकात थी।

मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए विजय ने कहा कि तमिलनाडु की जनता ने सरकार बनाने के लिए उनकी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश दिया।

भाषा आशीष माधव

माधव