Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

झारखंड के लातेहार में गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत

लातेहार (झारखंड), 11 जून (भाषा) झारखंड के लातेहार जिले में पानी से भरे एक गड्ढे में गिरकर डूबने से बृहस्पतिवार को दो बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना बरियातू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमरवाडीह पंचायत के बरवाडीह गांव में हुई।

बरियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मृत बच्चियों की पहचान प्रियंका कुमारी (11) और संजू कुमारी (9) के रूप में हुई है, जो आपस में रिश्तेदार थीं।

प्रियंका बनवार प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी, जबकि संजू तीसरी कक्षा में पढ़ती थी।

परिजनों के मुताबिक, दोनों बच्चियां सुबह करीब 10 बजे नहाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं।

थाना प्रभारी ने बताया, 'जब परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, तभी दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि बच्चियां गांव के ही एक गड्ढे में डूब गई हैं।'

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार के सदर अस्पताल भेज दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि ईंट बनाने के लिए एक गड्ढा खोदा गया था और उसमें बारिश का पानी भर गया था।

अधिकारी ने बताया, 'हाल ही में हुई बारिश के कारण गड्ढा पानी से भर गया था, जिससे वह खतरनाक हो गया था। पास में खेलते समय बच्चियां उसमें गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।'

ग्रामीणों ने इस घटना की जांच और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भाषा सुमित माधव

माधव