अर्थ73: नीति बैठक
सभी राज्यों के विकास के बिना ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हासिल नहीं होगा : प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी राज्यों के विकसित हुए बिना देश ‘विकसित भारत’ नहीं बन सकता। साथ ही, उन्होंने निवेश आकर्षित करने के लिए कारोबार सुगमता और शिकायतों के तेजी से निपटान की जरूरत बतायी।
अर्थ74: लीड मोदी नीति परिषद बैठक
आकांक्षी जिलों की तर्ज पर कृषि क्षेत्र में तेज विकास के लिए 100 जिलों की हो पहचान: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास के लिए आकांक्षी जिला कार्यक्रम की तरह 100 जिलों की पहचान करने को कहा।
दि90: संपूर्ण लीड टीएमसी संकट
तीसरे टीएमसी सांसद का इस्तीफा, ममता के समर्थन में शत्रुघ्न और सौगत
नयी दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर बृहस्पतिवार को संकट तब और गहरा गया जब राज्यसभा सदस्य प्रकाश चिक बराइक ने उच्च सदन और पार्टी, दोनों से इस्तीफ़ा दे दिया। वह इस सप्ताह पार्टी छोड़ने वाले तीसरे टीएमसी सांसद हैं, जबकि शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो और सौगत रॉय जैसे वरिष्ठ नेताओं ने सार्वजनिक रूप से पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के प्रति अपना समर्थन दोहराया।
वि27: अमेरिका ईरान ट्रंप
अमेरिका ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेगा: ट्रंप
दुबई: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका आज रात ईरान पर ‘‘बहुत जोरदार हमला’’ करेगा।
दि84: रक्षा ड्रोन सेना
सेना को सौंपे गए 106 टर्बोजेट चालित ड्रोन, 180 किमी की दूरी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम
नयी दिल्ली: सेना को एक प्रौद्योगिकी कंपनी ने 106 टर्बोजेट-चालित ‘कामिकेज’ ड्रोन सौंपे हैं। इन्हें दुश्मन के इलाके में अंदर तक जाकर अहम ठिकानों को निशाना बनाने और विद्युत-चुंबकीय वातावरण में काम करने के लिए विकसित किया गया है। एक बयान में यह जानकारी दी गई।
दि71: तृणमूल लीड शत्रुघ्न
मैं मुश्किल समय में ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ूंगा: तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा
नयी दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुश्किल समय में वह पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब वह अपने राजनीतिक करियर में एक कठिन दौर से गुजर रहे थे, तब ममता बनर्जी उनके साथ खड़ी थीं।
वि31: ओमान भारत तीसरी लीड जहाज
ओमान समुद्र तट के पास तीसरे जहाज पर हमले के बाद भारतीय चालक दल के सभी 22 सदस्य सुरक्षित निकाले गए
दुबई: ओमान बंदरगाह के पास एक टैंकर पर हमले के बाद उसमें सवार 22 भारतीयों को बृहस्पतिवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। भारतीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे160: उप्र आईआईटी-कानपुर नौकरी
सीबीएसई मूल्यांकन प्रणाली की खामियां उजागर करने वाले युवा एथिकल हैकर को आईआईटी कानपुर में मिला अवसर
कानपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में कथित सुरक्षा खामियों की ओर ध्यान आकर्षित करने वाले 19 वर्षीय एथिकल हैकर निसर्ग अधिकारी को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-कानपुर के साइबर सुरक्षा केंद्र में नियुक्त किया गया है। आईआईटी-कानपुर के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे150: बंगाल आग जांच
बंगाल की सरकारी इमारत में आग लगने से 4000 ईवीएम जले, मंत्री ने तोड़-फोड़ की आशंका जताई
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मंत्री कौशिक चौधरी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यहां एक सरकारी इमारत में लगी आग में करीब 4,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) जलकर खाक हो गईं।
प्रादे140: केरल शिगेला लीड मंत्री
केरल में शिगेला के कई मामले सामने आए, 55 लोग अस्पताल में भर्ती: मंत्री
तिरुवनंतपुरम: केरल में शिगेला संक्रमण के लगातार मामले सामने आने के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि तिरुवनंतपुरम में छह, कोल्लम में दो और कोझिकोड में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
प्रादे124: बंगाल अदालत शोभनदेव
रीताब्रता को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का फैसला संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ: तृणमूल कांग्रेस
कोलकाता: 11 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विधायक रीताब्रता बनर्जी को सदन में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने के फैसले को चुनौती देते हुए, तृणमूल कांग्रेस नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने बृहस्पतिवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय से कहा कि यह कदम संविधान के मूल ढांचे पर चोट करता है।
दि87: न्यायालय अनुकंपा नियुक्ति
विधवा पर आपराधिक कार्यवाही बेटे की अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति को नहीं रोक सकती: न्यायालय
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को हरियाणा सरकार के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि किसी मृत कर्मचारी की पत्नी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही का इस्तेमाल उसके बेटे की अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के दावे को खारिज करने के लिए नहीं किया जा सकता।
खेल21: खेल कप हांगकांग नकली सामान
विश्व कप शुरू होने से पहले हांगकांग कस्टम ने जब्त किया दो करोड़ डॉलर का नकली सामान
हांगकांग: विश्व कप शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही हांगकांग में अधिकारियों ने करीब दो करोड़ डॉलर दाम की 230000 नकली चीजें बरामद की हैं जिनमें सुपरस्टार फुटबॉल खिलाड़ियों की फर्जी जर्सी शामिल है ।
भाषा
सुमित माधव
माधव