Breaking News

कैलिफोर्निया के शाही रेस्टोरेंट में फायरिंग की जिम्मेदारी मुन्ना ब्राम्पटन नाम के गैंगस्टर ने ली     |   सबरीमाला सोना चोरी मामले के एक आरोपी मुरारी बाबू का निधन     |   प्रसिद्ध दिवंगत शूटर जसपाल राणा का अंतिम संस्कार आज बनारस में होगा     |   कोलकाता: ED अधिकारियों ने दक्षिणेश्वर में TMC विधायक मदन मित्रा के घर पर छापेमारी की     |   कोलकाता: पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचे पुलिस अधिकारी     |  

उप्र : नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी किशोर पुलिस हिरासत में

लखनऊ, 11 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सादतगंज क्षेत्र में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी 16 वर्षीय किशोर को घटना की सूचना दिए जाने के चार घंटों के भीतर पुलिस हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, इस कथित दुष्कर्म के बारे में सूचना आपातकालीन हेल्पलाइन के जरिए प्राप्त हुई। पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सादतगंज थाना पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के बयान के मुताबिक, पीड़िता को महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी का पता लगाने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। खोज अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि किशोर वजीरबाग नाले के पास है और भागने की फिराक में है।

पुलिस ने कहा कि इस सूचना पर पुलिस ने वजीरबाग नाले के पास पहुंची और आरोपी किशोर को हिरासत में लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

भाषा

राजेंद्र रवि कांत