Breaking News

कैलिफोर्निया के शाही रेस्टोरेंट में फायरिंग की जिम्मेदारी मुन्ना ब्राम्पटन नाम के गैंगस्टर ने ली     |   सबरीमाला सोना चोरी मामले के एक आरोपी मुरारी बाबू का निधन     |   प्रसिद्ध दिवंगत शूटर जसपाल राणा का अंतिम संस्कार आज बनारस में होगा     |   कोलकाता: ED अधिकारियों ने दक्षिणेश्वर में TMC विधायक मदन मित्रा के घर पर छापेमारी की     |   कोलकाता: पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचे पुलिस अधिकारी     |  

उत्तराखंड के चमोली में वाहन खाई में गिरा : चार लोगों की मौत, चार घायल

चमोली, 11 जून (भाषा) उत्तराखंड के चमोली जिले में बृहस्पतिवार को एक चौपहिया वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह हादसा देवाल विकासखंड के अंतर्गत देवाल-घेस मोटर मार्ग पर शाम चार से पांच बजे के बीच हुआ।

चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि आठ यात्रियों को ले जा रहा एक महिंद्रा बोलेरो वाहन जब घेस गांव लौट रहा था, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन पहाड़ी से नीचे लुढ़कते हुए एक स्थानीय नदी में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

जोशी ने बताया कि सभी चार घायल व्यक्तियों को घटना स्थल से निकाल लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए देवाल के सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक स्थापित नहीं हो पाई है।

भाषा सुमित माधव

माधव