Breaking News

कैलिफोर्निया के शाही रेस्टोरेंट में फायरिंग की जिम्मेदारी मुन्ना ब्राम्पटन नाम के गैंगस्टर ने ली     |   सबरीमाला सोना चोरी मामले के एक आरोपी मुरारी बाबू का निधन     |   प्रसिद्ध दिवंगत शूटर जसपाल राणा का अंतिम संस्कार आज बनारस में होगा     |   कोलकाता: ED अधिकारियों ने दक्षिणेश्वर में TMC विधायक मदन मित्रा के घर पर छापेमारी की     |   कोलकाता: पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचे पुलिस अधिकारी     |  

ओडिशा से राज्यसभा के लिए भाजपा उम्मीदवार देवाशीष सामंतराय निर्विरोध निर्वाचित

भुवनेश्वर, 11 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवाशीष सामंतराय को बृहस्पतिवार को ओडिशा से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बीजू जनता दल (बीजद) छोड़ने और संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) के सदस्य के रूप में इस्तीफा देने के बाद 26 मई को भाजपा में शामिल हुए सामंतराय इस उपचुनाव में एकमात्र उम्मीदवार थे।

सामंतराय द्वारा राज्यसभा सीट खाली करने के कारण ही यह उपचुनाव जरूरी हुआ था।

एक अधिकारी ने बताया कि तीन बार विधायक रह चुके सामंतराय को 11 जून को नामांकन वापस लेने की समय-सीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि राज्यसभा उपचुनाव में कोई अन्य उम्मीदवार न होने के कारण चुनाव कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

भाषा सुमित नरेश

नरेश