नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को तांबा की कीमत 55 पैसे की गिरावट के साथ 1,313 रुपये प्रति किग्रा रह गई।
एमसीएक्स में ताांबा के जुलाई माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 55 पैसे की गिरावट के साथ 1,313 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 15,571 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में यह अनुबंध 1,313.55 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुआ था।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक बाजार में मिली-जुली स्थिति रही। लंदन मेटल एक्सचेंज पर तांबा की कीमत 91.88 डॉलर (यानी लगभग 1 प्रतिशत) टूटकर 13,432.72 डॉलर प्रति टन रह गई। अमेरिका में महंगाई बढ़ने के बाद जोखिम लेने से बचने का रुझान दिखा, जिससे इस बात की उम्मीदें और मजबूत हो गईं कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं।
भाषा राजेश राजेश
राजेश