नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारगम की कीमत करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,085 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 91 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,085 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 20,205 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में यह अनुबंध 11,176 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ था।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग तथा उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश