नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को बिनौला तेल खली की कीमत 10 रुपये की तेजी के साथ 3,529 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के जून माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 10 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,529 रुपये प्रति क्विंटल हो गई जिसमें 29,740 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में यह अनुबंध 3,519 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ था।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मवेशीचारा निर्माता कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश