नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को धनिया की कीमत 56 रुपये की गिरावट के साथ 12,690 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के जून महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 56 रुपये या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,690 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 11,895 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बुधवार को यह अनुबंध 12,746 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ था।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और सटोरियों की मुनाफावसूली के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश