Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मज़बूत डॉलर और पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के कारण वायदा कारोबार में चांदी की कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और महंगाई को लेकर बनी चिंताओं के बीच निवेशकों के डॉलर की ओर रुख करने से, बृहस्पतिवार को चांदी वायदा लगातार पांचवें सत्र में दबाव में रहे और इनकी कीमत 1,705 रुपये गिरकर 2.33 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,705 रुपये यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,33,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 11,600 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी बांड प्रतिफल के ऊंचे स्तर पर बने रहने से कीमती धातुओं की मांग में कमी जारी रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में जुलाई अनुबंध वाला कॉमेक्स चांदी वायदा 1.48 प्रतिशत टूटकर 63.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

भाषा राजेश राजेश

राजेश