Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

महंगाई और पश्चिम एशिया को लेकर चिंताओं के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट जारी

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें दिन सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। वायदा कारोबार में सोने की कीमतें 277 रुपये टूटकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई गिरावट का असर यहां भी दिखा, क्योंकि निवेशक पश्चिम एशिया में लगातार बने हुए भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई व ब्याज दरों पर इसके असर को लेकर चिंतित थे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 277 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,47,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

बाजार के जानकारों का कहना है कि उर्जा की ऊंची कीमतों और अमेरिका के बेहतर आर्थिक आंकड़ों के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। इससे फिर से यह उम्मीद जग गई है कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं।

वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में अगस्त अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा लगातार पांचवें सत्र में गिरे और 17.23 डॉलर यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,116.07 डॉलर प्रति औंस रह गए।

भाषा राजेश राजेश

राजेश