Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

जयपुर में भवन निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से तीन महिला मजदूरों की मौत

जयपुर, 11 जून (भाषा) जयपुर के वैशाली नगर इलाके में बृहस्पतिवार को भवन निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

करणी विहार थाना प्रभारी हवा सिंह ने बताया कि यह घटना गांधी पथ (पश्चिम) इलाके में जयपुर बाग के पास हुई जहां एक रियल एस्टेट परियोजना के लिए निर्माण स्थल पर खुदाई का काम किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक मजदूर भूमिगत तल के लिए खोदे गए गड्ढे की जमीन को समतल करने के लिए मिट्टी फैला रहे थे तभी एक तरफ की मिट्टी ढह गई और तीन महिला मजदूर उसके नीचे दब गईं।

हादसे के बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत बचाव का काम शुरू किया और मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया। काफी मशक्कत के बाद महिलाओं को मिट्टी से बाहर निकाला गया और एसएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनीता देवी (25), अनुति कुमारी (30) और प्रतिमा कुमारी (23) के रूप में हुई है जो बिहार की रहने वाली थीं।

उन्होंने बताया कि ये महिलाएं पिछले चार महीने से इस निर्माण स्थल पर काम कर रही थीं।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी