Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मप्र के टीकमगढ़ में तालाब में डूबने से तीन नाबालिगों की मौत

टीकमगढ़ (मप्र), 11 जून (भाषा) टीकमगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को तालाब में डूबने से तीन नाबालिगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर अस्तोन गांव में बृहस्पतिवार दोपहर को हुई।

अस्तोन पुलिस चौकी प्रभारी नूरजहां बेगम ने बताया अस्तोन निवासी दीपेश (12), राजा (12), प्रिंस (11) एवं देव स्थानीय सिद्धखान तालाब में नहा रहे थे, उसी दौरान देव गहरे पानी में डूबने लगा।

उन्होंने कहा कि तीनों ने देव को तो बचा लिया लेकिन वे खुद गहरे पानी में डूब गए।

नूरजहां ने बताया कि देव ने तालाब से निकलकर गांव वालों को तीनों बच्चों के डूबने की सूचना दी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तीनों नाबालिगों को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र खारी

खारी