Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने ‘अटल कैंटीन’ के संचालन को समझने के लिए दिल्ली का दौरा किया

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) हरियाणा ने भोजन तैयार करने से लेकर डिजिटल निगरानी तक दिल्ली की ‘अटल कैंटीन’ की कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। यह कवायद उन राज्यों के बीच विचारों के आदान-प्रदान का हिस्सा है जो मजदूरों और कम आय वाले वर्गों के लिए सब्सिडी वाले भोजन के कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हाल ही में हरियाणा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय राजधानी की ‘अटल कैंटीन’ के कामकाज को समझने के लिए दिल्ली का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के अधिकारियों से मुलाकात की और योजना के विभिन्न पहलुओं जैसे भोजन तैयार करना, वितरण और डिजिटल निगरानी की समीक्षा की।

अधिकारी ने कहा कि इस संवाद से दोनों राज्यों को सब्सिडी वाले भोजन कार्यक्रम चलाने के अपने अनुभव साझा करने का मौका मिला।

दिल्ली ने पिछले साल दिसंबर में ‘अटल कैंटीन’ शुरू करने से पहले किफायती भोजन वाले सफल कार्यक्रमों का अध्ययन किया था। इसके लिए दिल्ली सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान का दौरा किया था, ताकि वहां सब्सिडी वाली ‘सामुदायिक रसोई’ के कामकाज को समझा जा सके।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश