Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

आंध्र प्रदेश से राजग के चारों उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

अमरावती, 11 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चारों उम्मीदवार राज्यसभा के लिए बृहस्पतिवार को निर्विरोध चुन लिए गए। निर्वाचित उम्मीदवारों में तीन तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और एक जनसेना से है।

निर्वाचन अधिकारी आर वनिता रानी ने बश्याम रामकृष्ण, लिंगमनेनी रमेश, सी. विजय और सना सतीश बाबू के उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।

रामकृष्ण, विजय और बाबू तेदेपा से हैं, जबकि रमेश जनसेना से हैं। विजय, आंध्र प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सी. अय्यन्नापतरुदू के पुत्र हैं।

वनिता रानी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘नामांकन वापसी के लिए अंतिम तिथि 11 जून 2026 को अपराह्न तीन बजे तक चार सीट के लिए केवल चार ही उम्मीदवार मैदान में थे, इसलिए चारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाता है। निर्वाचित उम्मीदवार हैं-रामकृष्ण, रमेश, विजय और बाबू।’’

हालांकि, बाबू को राज्यसभा का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा उम्मीदवार बनाया गया था।

इसके अलावा, युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के ए. अयोध्या रामी रेड्डी, परिमल नाथवानी और पी. सुभाष चंद्र बोस का भी कार्यकाल पूरा हुआ हो गया जिसके कारण चुनाव कराया गया।

भाषा खारी पवनेश

पवनेश