Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मुख्यमंत्री धामी ने नीति आयोग की बैठक में भाग लिया, उत्तराखंड की विकास प्राथमिकताओं पर जोर दिया

देहरादून, 11 जून (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की शाषी परिषद की 11वीं बैठक में हिस्सा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान धामी ने उत्तराखंड के लिए अहम कई क्षेत्रों पर जोर दिया, जिनमें बुनियादी ढांचे का विकास, पर्यटन, निवेश, रोजगार सृजन और जन-कल्याणकारी पहल शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार एक ‘विकसित राष्ट्र’ के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम कर रही है।

बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

भाषा शफीक नरेश

नरेश