Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

तिरुवनंतपुरम, 11 जून (भाषा) केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को राज्य के चार जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझिकोड और कन्नूर जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जबकि सात अन्य जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

‘ऑरेंज अलर्ट’ का अर्थ 24 घंटे में 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक अत्यधिक भारी बारिश से है, जबकि ‘येलो अलर्ट’ का अर्थ छह से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश से होता है।

मौसम विभाग ने राज्य में 15 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान भी जताया है।

इससे पहले, आईएमडी ने सुबह जारी अपने पूर्वानुमान में दिन के दौरान केरल के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई थी।

मौसम एजेंसी ने कई अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश