Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

एनएसयूआई ने कठपुतलियों के साथ निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग के मुख्यालय के निकट प्रतीकात्मक रूप से कठपुतलियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि आयोग की स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता लगातार प्रभावित हो रही है।

एनएसयूआई की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह प्रदर्शन निर्वाचन आयोग की हालिया कार्यप्रणाली तथा उसके कुछ उन फैसलों के विरोध में आयोजित किया गया है, जिनके कारण उसकी निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

जब प्रदर्शनकारी निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, तब दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

इस अवसर पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिसका दायित्व प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना है। लेकिन हाल के वर्षों में आयोग की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं। संवैधानिक संस्थाओं को किसी भी राजनीतिक दबाव या प्रभाव से मुक्त होकर कार्य करना चाहिए।’’

भाषा हक

हक रंजन

रंजन