Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा)तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बृहस्पतिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

राज्य में विधानसभा चुनावों के बाद पिछले महीने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री से उनकी यह दूसरी मुलाकात है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु विजय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’

विजय नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं।

भाषा धीरज नरेश

नरेश