Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

केरल में शिगेला के मामले सामने आए, 578 लोगों में लक्षण दिखे

तिरुवनंतपुरम, 11 जून (भाषा) केरल के स्वास्थ्य मंत्री के मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि तिरुवनंतपुरम में छह, कोल्लम में दो और कोझिकोड जिले में तीन लोगों में शिगेला संक्रमण की पुष्टि हुई है।

मुरलीधरन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये वायनाड में पहले से सामने आए नौ मामलों के अतिरिक्त हैं।

मंत्री ने बताया कि सात नमूनों के परिणाम अभी आने बाकी हैं।

उन्होंने कहा कि फिलहाल 578 लोगों में संक्रमण के लक्षण देखे जा रहे हैं।

शिगेला एक विषाणु जनित संक्रमण है, जो दस्त, बुखार और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं पैदा करता है। यह संक्रमण मुख्य रूप से दूषित भोजन या पानी के जरिए फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर भी इसके फैलने का खतरा रहता है।

भाषा खारी नरेश

नरेश