अर्थ22: मोदी-नीति परिषद बैठक
वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत अपनी विकास यात्रा पर लगातार आगे बढ़ रहा: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितता और अस्थिरता के बीच भी भारत आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है।
प्रादे94: मप्र लीड रास चुनाव परिणाम
मप्र रास चुनाव : निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा के तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया
भोपाल: मध्यप्रदेश में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीनों उम्मीदवारों तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को निर्वाचन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
दि52 न्यायालय गृहिणी लीड मुआवजा
गृहिणियां हैं ‘राष्ट्र निर्माता’ : उच्चतम न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने गृहिणियों को ‘‘राष्ट्र निर्माता’’ के रूप में मान्यता दिए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पत्नी द्वारा घर-परिवार की देखभाल से मिलने वाली सेवाओं की क्षति का मौद्रिक मूल्यांकन कम से कम 30,000 रुपये प्रतिमाह के आधार पर किया जाना चाहिए।
दि25 न्यायालय लीड नटराजन (रिपीट)
राज्यसभा नामांकन खारिज किए जाने के खिलाफ नटराजन की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की उस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र खारिज किए जाने को चुनौती दी है।
प्रादे89 बंगाल कल्याण अभिषेक
अभिषेक और मुझमें से किसी एक को चुनें: टीएमसी में संकट के बीच कल्याण ने ममता को अल्टीमेटम दिया
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद कल्याण बनर्जी ने बृहस्पतिवार को पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को अल्टीमेटम दिया कि वह अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनके जैसे अनुभवी नेताओं में से किसी एक को चुनें। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पर ‘‘अहंकार’’ और ‘‘अस्थिर मानसिकता’’ का आरोप लगाया।
दि34: दिल्ली जिम लीड गोलीबारी
दिल्ली: पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़े जिम पर गोलीबारी, बिश्नोई गिरोह ने ली जिम्मेदारी
नयी दिल्ली: बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से कथित तौर पर जुड़े एक जिम पर गोलीबारी की। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अनिल पंडित समूह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वि16: अमेरिका ईरान दूसरी लीड हमले
अमेरिका ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमले किए, ईरान की खाड़ी देशों और जॉर्डन में जवाबी कार्रवाई
दुबई: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को बातचीत रोकने के लिए ‘‘कीमत चुकाने’’ की धमकी दिए जाने के बाद अमेरिका ने बृहस्पतिवार सुबह तेहरान पर नए सिरे से हवाई हमले किए, जबकि ईरान ने जवाबी कार्रवाई में बहरीन, कुवैत और जॉर्डन को निशाना बनाकर हमले किए।
वि17 ओमान भारत दूसरी लीड जहाज
ओमान तट के निकट एक पोत से जुड़ी घटना पर ‘करीबी नजर’ रख रहा है भारत
दुबई, खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ओमान के शिनास बंदरगाह के निकट एक पोत से जुड़ी घटना पर ‘‘करीबी नजर’’ रखे हुए है और चालक दल के सदस्यों को निकालने के प्रयास जारी हैं।
वि25 ब्रिटेन लीड रक्षा मंत्री
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा: सरकार सेना पर समुचित खर्च नहीं करना चाहती
लंदन, ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने बृहस्पतिवार को पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि बढ़ते खतरे के समय सरकार सेना पर समुचित खर्च करने की इच्छुक नहीं है।
खेल18: खेल भारत अंडर-19 लीड टीम
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया
नयी दिल्ली: महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को बृहस्पतिवार को चार जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका के दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि23 बच्चे मनोविज्ञान आचरण
बच्चे बड़ों से सीखते हैं हर बात, अभिभावकों के व्यवहार से तय होती है उनकी सामाजिक समझ : विशेषज्ञ
डेनवर, “मेरी बात नहीं मानी तो मैं तुम्हें अपनी जन्मदिन पार्टी में नहीं बुलाऊंगा” या “अगर तुमने अपना टिफिन नहीं दिया तो मैं तुम्हारे साथ प्रोजेक्ट नहीं करूंगा” - स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच इस तरह की धमकियां और दबाव डालने वाली बातें आम हैं। कई बार माता-पिता और शिक्षक इन्हें बच्चों की सामान्य नोकझोंक मानकर नजरअंदाज कर देते हैं।
वि20 प्रकृति मौत
जीवन के बाद जीवन: मृत जीव कैसे बनते हैं नए जीवन की नींव, वैज्ञानिक अध्ययन में चौंकाने वाले खुलासे
फ्लोरिडा, प्रकृति में मृत्यु को देखकर आमतौर पर लोगों की प्रतिक्रिया नकारात्मक होती है। जंगल की आग के बाद पेड़ों पर बने काले निशान हों या समुद्र में फीके पड़ चुके कोरल रीफ़, ये दृश्य अक्सर विनाश और निराशा का भाव पैदा करते हैं। लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रकृति में मृत्यु अंत नहीं, बल्कि एक नए जीवन की शुरुआत भी हो सकती है।
भाषा
सुमित पवनेश
पवनेश