Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पाकिस्तान की महिला टीम टी20 विश्व कप में आक्रामक क्रिकेट खेले: मुख्य कोच वहाब

कराची, 11 जून (भाषा) पाकिस्तान महिला टीम के मुख्य कोच वहाब रियाज ने कहा कि उनकी टीम शुक्रवार से इंग्लैंड में शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के दौरान आक्रामक क्रिकेट खेलने से कोई समझौता नहीं करेगी।

पाकिस्तान 14 जून को बर्मिंघम में भारत के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जहां बड़ी संख्या में दक्षिण एशियाई आबादी रहती है।

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज वहाब ने कहा कि खिलाड़ियों से कहा गया है कि वे क्रिकेट का आनंद लें, खुद को अभिव्यक्त करें और मुश्किल ग्रुप में रखे जाने के बावजूद अपना नैसर्गिक खेल खेलने पर फोकस करें।

वहाब ने एक बयान में कहा, ‘‘विश्व कप में खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। मैंने खिलाड़ियों से कहा है कि वे खेल का आनंद लें, खुद को अभिव्यक्त करें और आक्रामक क्रिकेट खेलें, चाहे नतीजा कुछ भी हो। ’’

पाकिस्तान को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत, गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और बांग्लादेश के साथ रखा गया है, लेकिन वहाब ने कहा कि टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने का लक्ष्य बना रही है।

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को आयरलैंड में और विश्व कप से पहले अभ्यास मैचों में खेलने से अच्छा अनुभव मिला है। वहां का मौसम पाकिस्तान से काफी अलग है और पिचें भी अलग बर्ताव करती हैं। लेकिन खिलाड़ियों को चिंता नहीं करने और अपना स्वाभाविक खेल खेलने के लिए कहा गया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘टी20 क्रिकेट में कोई भी नतीजा संभव है। हम हर ग्रुप मैच में इस विश्वास के साथ उतरेंगे कि हम जीत सकते हैं। हमारे पास अनुभवी खिलाड़ियों और प्रतिभाशाली युवाओं का अच्छा संयोजन है। विश्व कप में सफल होने के लिए, आपको प्रतिद्वंद्वी की परवाह किए बिना बस अपनी क्षमता पर विश्वास रखना होगा। ’’

त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए आयरलैंड में पाकिस्तानी टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी। उसे आयरलैंड और वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था। टीम श्रीलंका और स्कॉटलैंड से अपने अभ्यास मैच भी हार गई थी।

भाषा नमिता मोना

मोना