Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

रियान पराग के कंधे की सर्जरी हुई, घरेलू सत्र के शुरुआती हिस्से से बाहर रहने की संभावना

मुंबई, 11 जून (भाषा) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की बृहस्पतिवार को यहां दाहिने कंधे की सर्जरी हो गई।

फ्रेंचाइजी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सत्र के प्लेऑफ में पहुंचाने वाले पराग की सर्जरी डॉक्टर दिनशॉ परदीवाला की निगरानी में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुई।

यह ऑलराउंडर जल्द ही बेंगलुरु में बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में उपचार के बाद उबरने की प्रक्रिया शुरू करेगा। उनके अगस्त के तीसरे सप्ताह में दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होने वाले 2026-27 घरेलू सत्र के शुरूआती हिस्से से बाहर रहने की संभावना है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘फिलहाल उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित समय सीमा नहीं है क्योंकि पूरा ध्यान उनके पूरी तरह ठीक होने पर है। ’’

पराग को पहले दांबुला में चल रही त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारत ए का उप-कप्तान बनाया गया था, लेकिन मांसपेशियों की चोट के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था।

असम के इस 24 वर्षीय क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम वॉल पर लिखा, ‘‘कंधे की सर्जरी हो गई और सबकुछ अच्छा रहा। पिछले दो वर्षों ने मुझे इस तरह परखा है जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। कुछ अच्छे दिन थे, कुछ निराशाजनक दिन थे। अब एक अलग चुनौती आती है जिसमें सर्जरी से उबरने की प्रक्रिया, रिहैबिलिटेशन शामिल है। जल्द ही उसके लिए वापसी करूंगा जो मुझे पसंद है। ’’

त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए पराग की जगह रुतुराज गायकवाड़ को शामिल किया गया।

भाषा नमिता मोना

मोना