Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

सरकार किसानों की जिंदगी आसान बनाने के लिए कर रही है हर मुमकिन कोशिश: मोदी

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसान देश की खाद्य सुरक्षा का आधार हैं और सरकार उनकी जिंदगी आसान बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

मोदी ने कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना जैसी पहल किसानों की आय सुरक्षित कर रही है और खेती को मजबूत बना रही है, जबकि पीएम-कुसुम योजना आसानी से सौर ऊर्जा उपलब्ध कराती है, जिससे खेती का खर्च कम होता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान में उनके हवाले से कहा गया, ‘‘हमारे किसान भाई-बहन देश की खाद्य सुरक्षा, पोषण और समृद्धि के आधार हैं और सरकार उनकी जिंदगी आसान बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है।’’

प्रधानमंत्री ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को आसानी से कम ब्याज पर ऋण दिलाने में बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है, जबकि ‘‘बीज से बाजार तक’’ पहल फसलों के लिए सही दाम सुनिश्चित कर रही है।

मोदी ने कहा कि किसानों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, इसीलिए उन्हें खेती की आधुनिक सुविधाएं देने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि ड्रोन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और प्राकृतिक खाद से जुड़े अभियान किसानों को फसल की पैदावार बढ़ाने में सक्रिय रूप से मदद कर रहे हैं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय