Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

विपुल ऑर्गेनिक्स ने यूरोप में उत्पाद वितरण के लिए ओम्या ग्रुप से किया समझौता

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) विशेष रसायन बनाने वाली कंपनी विपुल ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने स्विट्जरलैंड की ओम्या ग्रुप के साथ एक विशिष्ट वितरण समझौता किया है।

विपुल ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस समझौते के तहत ओम्या को यूरोप के अधिकांश देशों में विपुल ऑर्गेनिक्स के 'पिगमेंट' उत्पादों की बिक्री का विशेष अधिकार मिलेगा।

कंपनी ने बताया कि इस समझौते के तहत ओम्या यूरोपीय बाजार में विपुल के सनटोन और सनकोट ब्रांड के पिगमेंट डिस्पर्शन और पाउडर का वितरण करेगी।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनी ने कहा कि यह साझेदारी उसकी अंतरराष्ट्रीय विस्तार रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक विपुल पी. शाह ने कहा कि यह समझौता अगले पांच वर्षों में कंपनी की वैश्विक उपस्थिति मजबूत करने और वृद्धि को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।

भाषा योगेश अजय

अजय