Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मुनाफावसूली के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) हालिया तेजी के बाद वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा की गई मुनाफावसूली के कारण वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत करीब दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,575 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जून माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 151 रुपये या 1.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,575 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 8,887 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, कच्चे तेल का जुलाई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 145 रुपये या 1.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,442 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 2,900 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि दोनों अनुबंध मज़बूती के साथ खुले, लेकिन बाद में कीमतों में हालिया उछाल के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने से वे गिरावट के दायरे में आ गए।

जानकारों का कहना है कि घरेलू वायदा में आई गिरावट विदेशी बाज़ारों में कमजोरी को दिखाती है, हालांकि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं व्यापारियों को सतर्क बनाए हुए हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में, अगस्त डिलीवरी के लिए ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.58 प्रतिशत गिरकर 92.56 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि NYMEX पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 0.4 प्रतिशत गिरकर 89.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.67 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड वायदा का दाम 0.58 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 92.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश