Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मोरक्को के स्टार विंगर एज्जालजूली और एगुएर्ड चोट के कारण विश्व कप से बाहर

बास्किंग रिज (न्यूजर्सी), 11 जून (एपी) ब्राजील के खिलाफ विश्व कप फुटबॉल के पहले मुकाबले से पूर्व मोरक्को के स्टार विंगर एब्दे एज्जालजूली और डिफेंडर नायेफ एगुएर्ड चोट के कारण बाहर हो गए हैं ।

फीफा ने बुधवार की रात इसकी पुष्टि की कि दोनों खिलाड़ी विश्व कप के लिये मोरक्को की टीम से चोट के कारण बाहर हो गए हैं ।

एज्जालजूली के शानदार प्रदर्शन की मदद से रीयाल बेटिस ने अगले सत्र में चैम्पियंस लीग में जगह बनाई है । वहीं कतर में 2022 विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंची मोरक्को की टीम के प्रमुख डिफेंडरों में एगुएर्ड थे ।

उनकी जगह अमीने सबाइ और मरवाने सादाने को टीम में जगह दी गई है ।

एपी मोना नमिता

नमिता