Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ईरान पर लगाई गई नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहे तेल टैंकर पर हमने मिसाइल दागी: अमेरिकी सेना

दुबई, 11 जून (एपी) अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के ठीक बाहर समुद्र में एक तेल टैंकर पर हमला किया, जो ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था।

सेना ने कहा कि बुधवार देर रात ओमान की खाड़ी में संबंधित पोत पर ‘हेलफायर’ मिसाइल दागी गईं, क्योंकि इसके चालक दल ने अमेरिकी आदेशों का पालन नहीं किया।

इसने कहा कि यह जहाज आदेशों का पालन न करने वाले उन नौ जहाजों में शामिल था जिन्हें नाकेबंदी लागू होने के बाद से निष्क्रिय किया गया है।

अमेरिकी सेना द्वारा साझा किए गए वीडियो में मिसाइल दागे जाने के बाद जहाज के एक हिस्से में विस्फोट होता दिखता है।

गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले इस टैंकर पर हमला इस सप्ताह हुई ऐसी तीसरी घटना है। इससे पहले पलाऊ के ध्वज वाले दो जहाजों को भी निशाना बनाया जा चुका है।

एपी नेत्रपाल पवनेश

पवनेश