Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ओलंपिक मेजबान चयन : आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने संशोधित प्रक्रिया में रणनीतिक संवाद का प्रस्ताव रखा

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड ने ओलंपिक मेजबान चयन प्रक्रिया में रणनीतिक संवाद का चरण जोड़ने का प्रस्ताव रखा है ताकि तैयार परियोजनाओं वाले इच्छुक पक्षों की सूची तैयार की जा सके।

यह कदम चल रही समीक्षा का हिस्सा है, जिसके कारण 2036 ओलंपिक के लिए भारत की बोली सहित भविष्य की सभी बोलियों पर फिलहाल रोक लगी हुई है।

पिछले साल आईओसी प्रमुख कर्स्टी कोवेंट्री ने संभावित मेजबान के साथ और बातचीत की जरूरत बताते हुए ओलंपिक मेजबान चुनने की प्रक्रिया को रोक दिया था।

भारत अहमदाबाद को मेजबान शहर बनाकर 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने का इच्छुक है।

आईओसी ने एक बयान में कहा गया, ‘‘आईओसी के कार्यकारी बोर्ड लगातार बातचीत और लक्ष्य-केंद्रित बातचीत के बीच रणनीतिक संवाद का एक बदलाव वाला चरण शुरू करने का प्रस्ताव दे रहा है। इससे कार्यकारी बोर्ड को इच्छुक पक्षों की सूची बनाने और इस प्रक्रिया में हितधारकों की भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। ’’

ओलंपिक कार्यक्रम की समीक्षा और मेजबान चुनने की प्रक्रिया में बदलाव के लिए एक नया तरीका प्रस्तावित किया जाएगा। इसे स्विट्जरलैंड के लुसाने में 24 और 25 जून को होने वाले आईओसी के 146वें सत्र में पेश किया जाएगा।

भारत 2024 में 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए अपना इच्छा पत्र सौंपने के बाद अभी लगातार बातचीत के चरण में है।

ये घोषणाएं कोवेंट्री ने आईओसी कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद चल रही ‘फिट फॉर द फ्यूचर’ प्रक्रिया पर अपडेट देते समय कीं।

भाषा नमिता मोना

मोना