Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 3.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी : वित्त मंत्री

इस्लामाबाद, 11 जून (भाषा) पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 3.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। हालांकि यह चार प्रतिशत के मूल लक्ष्य से कम रही, लेकिन पिछले चार वर्षों में यह सबसे अधिक है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय बजट पेश किए जाने से एक दिन पहले पाकिस्तान आर्थिक समीक्षा (पीईएस) 2025-26 जारी करते हुए औरंगजेब ने कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि दर वैश्विक अर्थव्यवस्था की 3.1 प्रतिशत वृद्धि दर से अधिक रही है।

उन्होंने वृद्धि लक्ष्य से पीछे रहने के लिए पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को प्रमुख कारण बताया।

पाकिस्तान का चालू वित्त वर्ष 30 जून को समाप्त होगा।

औरंगजेब ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 3.7 प्रतिशत दर्ज की गई, जो वर्ष की शुरुआत में तय किए गए चार प्रतिशत लक्ष्य से कम है।

उन्होंने कहा, ‘‘3.7 प्रतिशत की वृद्धि दर पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है। वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी वृद्धि दर नकारात्मक 0.2 प्रतिशत थी, जो 2023-24 में 2.6 प्रतिशत और 2024-25 में 3.2 प्रतिशत रही थी।’’

भाषा योगेश अजय

अजय