Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

विमान हादसे के एक साल होने पर एयर इंडिया के कर्मचारी शुक्रवार को दो मिनट का रखेंगे मौन

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) गुजरात में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के एक साल पूरे होने के मद्देनजर एयरलाइन कंपनी के कर्मचारी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में शुक्रवार को अपने कार्यस्थलों पर दो मिनट का मौन रखेंगे।

एयरलाइन ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा, ‘‘ कर्मचारी यह क्षण अपने कार्यस्थलों पर मना सकते हैं, जो कर्मचारी हवाई अड्डों के चेक-इन काउंटर पर या ग्राउंड व उड़ान ड्यूटी में लगे हैं, वे आवश्यकतानुसार अपनी जिम्मेदारियां जारी रख सकते हैं।’’

दो मिनट का मौन भारतीय समयानुसार दोपहर 1:39 बजे से 1:41 बजे तक रखा जाएगा।

एयर इंडिया का बोइंग 787-8 या ड्रीमलाइनर विमान 12 जून, 2025 को उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों और जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी। चालक दल के सभी 12 सदस्यों की भी हादसे में जान चली गई थी। इस हादसे में केवल एक यात्री जीवित बचा था।

वीटी-एएनबी में पंजीकृत विमान लंदन गैटविक जा रहा था।

कर्मचारी एयरलाइन कंपनी के मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमी, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, लंदन हीथ्रो और लंदन गैटविक हवाई अड्डों पर निर्धारित स्थानों पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) इस घटना की जांच कर रहा है और जल्द ही अंतरिम रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

भाषा निहारिका अजय

अजय