Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजस्थान में 12 जून से 15 जुलाई तक लगेंगे ‘शहरी सेवा शिविर-2026’

जयपुर, 11 जून (भाषा) राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से 12 जून से 15 जुलाई तक ‘‘शहरी सेवा शिविर-2026’’ आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इन शिविरों में पट्टे जारी करने, सड़कों और नालियों की मरम्मत तथा जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण सहित अनेक नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविरों की तैयारियों की समीक्षा के लिए नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता तथा स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय बैठक की।

गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्राप्त सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के शुल्कों में विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।

जैन ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ‘‘शहरी सेवा शिविर-2026’’ का आयोजन राज्य के प्रत्येक नगरीय निकाय और विकास प्राधिकरण में अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत