Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

शिअद को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं : बादल ने भाजपा से गठबंधन की अटकलों पर कहा

चंडीगढ़, 11 जून (भाषा) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बृहस्पतिवार को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ संभावित गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि उनका ध्यान अपनी पार्टी को मजबूत करने पर है।

बादल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई नेता पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का संकेत दे चुके हैं।

भाजपा के साथ संभावित गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर बादल ने कहा, ‘‘हमारा मकसद अकाली दल को मजबूत करना है और हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं। फिलहाल, ‘अगर-मगर’ वाली बातों का जवाब देने का कोई फायदा नहीं है।’’

कई मौकों पर, भाजपा नेताओं ने अगले साल होने वाले चुनावों में अकेले लड़ने का इरादा जाहिर किया है।

बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि पार्टी 2027 में सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

सितंबर 2020 में शिरोमणि अकाली दल ने कृषि से जुड़े तीन विवादित कानूनों (जिन्हें बाद में रद्द कर दिया गया) को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ लिया था। केंद्र सरकार ने बाद में तीनों कानून रद्द कर दिए थे।

इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने दो सीटें जीतीं, जबकि शिअद का चुनावी प्रदर्शन अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा और उसे सिर्फ तीन सीटें मिलीं।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा