Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली के आजादपुर में पब में बदमाशों ने की तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) उत्तर पश्चिमी दिल्ली के आजादपुर इलाके में स्थित एक पब में अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ की। कार से आए बदमाशों ने परिसर में लाठियों और दरांतियों से हमला किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 10 और 11 जून की दरमियानी रात को आजादपुर मेट्रो रेल स्टेशन परिसर में संचालित डी.ओ.टी. क्लब में हुई।

पुलिस के अनुसार, क्लब के मालिक ओम सिंह ने अधिकारियों को बताया कि कुछ लोग एक कार में आए और लाठियों व दरांतियों का उपयोग कर पब के अंदर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और घटनास्थल से फरार हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे।

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की और हमले में शामिल कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली।

पुलिस ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आजादपुर मेट्रो थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि हमले के पीछे का मकसद अब तक पता नहीं चला है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश