Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पीडब्ल्यूडी के लिए सांकेतिक भाषा व्याख्या सहायता सुनिश्चित करेगा हरियाणा

चंडीगढ़, 11 जून (भाषा) हरियाणा सरकार ने पहुंच और समावेशिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम उठाते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए सांकेतिक भाषा व्याख्या सहायता उपलब्ध कराने के उपाय शुरू किए हैं।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बुधवार को राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी किए। उन्होंने भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी उस कार्यालय ज्ञापन (ओएम) को अग्रेषित किया, जिसमें श्रवण बाधित और अन्य संचार संबंधी दिव्यांगताओं से प्रभावित व्यक्तियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान ऐसी सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।

निर्देशों के अनुसार, सभी सरकारी विभागों और प्रशिक्षण संस्थानों को सलाह दी गई है कि वे पीडब्ल्यूडी से जुड़े प्रशिक्षण सत्रों के दौरान सांकेतिक भाषा व्याख्या सहायता और पहुंच संबंधी अन्य सहायता सेवाओं की आवश्यकता का आकलन करें।

भाषा अमित नरेश

नरेश